भारत मुक्त टीबी अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित
🔴 🟡 राजा अवस्थी 🟡 🔴 फतेहपुर। जिले के चौधराना निवासी एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर के चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को लगातार दूसरी बार "उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2025-26" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सोमवार को राजभवन, लखनऊ में आयोजित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की वार्षिक सामान्य बैठक में महामहिम राज्यपाल एवं राज्य शाखा की अध्यक्षा श्रीमती आनंदीबेन पटेल तथा उपमुख्यमंत्री एवं सभापति ब्रजेश पाठक ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दिया। इस अवसर पर रेडक्रॉस मुख्यालय नई दिल्ली की संयुक्त सचिव वनश्री, उपसभापति अमरनाथ मिश्र, महासचिव रामानंद कटियार तथा कोषाध्यक्ष अरुण सिंह भी उपस्थित रहे। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को भारत मुक्त टीबी अभियान के अंतर्गत सर्वाधिक क्ष...