कानपुर के चुन्नीगंज क्षेत्र के एक नामी गिरामी निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप, परिजनों ने उठाए कई सवाल इलाज या लापरवाही ? महिला की मौत के बाद भी चलता रहा इलाज ! मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर व अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप। कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज की मृत्यु के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि महिला को पेट दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के बाद हर्निया का ऑपरेशन किया गया। मृतका के बेटे फैसल के अनुसार, ऑपरेशन के बाद चिकित्सक ने उनकी मां की हालत सामान्य बताते हुए अगले दिन छुट्टी देने की बात कही थी। हालांकि, उसी शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि और पैसे की मांग की गई तथा इसके बाद दूसरा ऑपरेशन किया गया और मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया। उनका कहना है कि लगातार दवाएं मंगाई जाती रहीं, जबकि उन्हें आशंका थी कि उनकी मां की मृत्यु हो चुकी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल की ओर से मरीज की वास्तविक स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं द...