बेतवा सेतु हादसे की जांच को दो उच्चस्तरीय समितियां गठित, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी हमीरपुर
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴 🔴 छह मृत श्रमिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी मिलेगा लाभ। हमीरपुर, संवाददाता। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन सेतु के सेगमेंटल स्पान गिरने की दुर्घटना की जांच तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि हादसे की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यापक जांच के लिए जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा अलग-अलग तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समितियों का गठन किया गया है। दोनों समितियां दुर्घटना के तकनीकी, प्रशासनिक एवं सुरक्षा संबंधी पहलुओं की गहन जांच कर रही हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी व्यक्ति अथवा संस्था दोषी पाई जाएगी, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृत श्रमिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता एवं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कर...