दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

सुमेरपुर (हमीरपुर)। थाना सुमेरपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


पुलिस के अनुसार आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में वारंटी अभियुक्त मुन्ना हलवाई पुत्र राजू गुप्ता निवासी भांग वाली गली, बस स्टाप के पास, कस्बा सुमेरपुर तथा जुआ अधिनियम के मामले में वारंटी अभियुक्त लल्लू पुत्र महावीर निवासी मोहल्ला इमलिया बाड़ा, कस्बा सुमेरपुर को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रवि मेहता, कांस्टेबल आदित्य चौरसिया तथा कांस्टेबल सचिन मौर्य शामिल 


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद