केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने आयोजित की गोष्ठी।
🔴 🟡 जी0 के0 खरे 🟡 🔴
कानपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रम विभाग कानपुर नगर द्वारा अपर श्रम आयुक्त कार्यालय के श्रम सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
गोष्ठी में नवीन श्रम संहिता, बाल श्रम उन्मूलन, सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में श्रम विभाग की भूमिका तथा श्रमिकों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि न्यूनतम वेतन एवं नई श्रम संहिताएं उद्योगों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री अनिल उपाध्याय ने भी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं श्रम कानूनों में हुए संशोधनों को श्रमिक हित में उपयोगी बताया।
मुख्य अतिथि उप श्रम आयुक्त मुख्यालय जय प्रताप ने कहा कि श्रम विभाग सरकार की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ श्रमिकों एवं सेवायोजकों के मध्य समन्वय स्थापित कर औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को विभागीय योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ प्रदान किए गए तथा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर घनश्याम निषाद, दीपक मौर्य, विनोद कुमार सिंह, विपिन सोनकर, आशीष यादव, प्रभात मिश्रा, श्रम विभाग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, दीपक, शशांक सोनकर, दिव्यांशु, आलोक, सहजेब सहित अनेक कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment