🔴 🟡 एड0 आर0 के0 पाण्डेय 🟡 🔴 🟡 आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र का विकास होगा मुख्य मुद्दा - स्थानीय नागरिक 🔴 सार्वजनिक सुलभ शौचालय और बेहतर सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव। विक्रमजोत। 307 हर्रैया विधानसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक और चर्चित कस्बा विक्रमजोत आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आजादी के करीब आठ दशक बाद भी कस्बे में सार्वजनिक सुलभ शौचालय और बेहतर सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी और जनप्रतिनिधियों के प्रति सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अयोध्या विकास क्षेत्र के समीप स्थित विक्रमजोत क्षेत्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। करीब एक किलोमीटर के दायरे में कई शिक्षण संस्थान, पुलिस चौकी, सर्किट हाउस, पूर्व विधायक आवास, आयुर्वेदिक अस्पताल, सीएचसी, गायत...