Posts

Showing posts from July, 2026

नाबालिग से छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को तीन वर्ष का कठोर कारावास

Image
                    🔴           🟡     अजय  कुमार गुप्ता    🟡           🔴                      हमीरपुर। जनपद के थाना कुरारा क्षेत्र में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कुरारा में धारा 354ए, 452, 506 भारतीय दंड संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अभियुक्त जितेन्द्र दीक्षित पुत्र अशोक दीक्षित, निवासी वार्ड नंबर 7, खान मोहल्ला, कस्बा व थाना कुरारा के विरुद्ध दिनांक 30 मार्च 2017 को मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले को “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अंतर्गत चिन्हित कर अभियोजन विभाग के समन्वय से समयबद्ध तरीके से साक्ष्यों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा प्रभावी पैरवी की गई। परिणामस्वरूप, शुक्रवार को विशेष पॉक्सो एक्ट न्यायालय ने अभियुक्त जितेन्द्र दीक्षित को दोषसिद्ध करते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास तथा छह हजार रुपये के ...

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Image
                    🔴           🟡     अजय  कुमार गुप्ता    🟡           🔴                      कुरारा (हमीरपुर)। स्थानीय विकासखंड सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषयक ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पंचायत रिसोर्स सेंटर, महोबा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्रबंधक प्राची गुप्ता ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए ‘पाई डेटा’ के महत्व तथा ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण में उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षक देवेंद्र अरजरिया ने प्रतिभागियों को सतत विकास लक्ष्य (SDGs) तथा संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की 13 चरणों की प्रक्रिया को समझाते हुए योजनाओं के सहभागी दृष्टिकोण पर बल दिया। प्रशिक्षक किरन मैडम ...

शीतलपुर में विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, निःशुल्क सहायता की दी जानकारी

Image
                    🔴           🟡     अजय  कुमार गुप्ता    🟡           🔴                      हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विकासखंड कुरारा की ग्राम पंचायत शीतलपुर में विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विधिक हेल्पलाइन 15100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह शिविर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन तथा सचिव वंदना अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता शिवबरन सेन ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, नालसा की योजनाओं तथा नागरिकों के विधिक अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं तथा...

आर्थिक तंगी से परेशान किसान की मौत

Image
                    🔴           🟡     अजय  कुमार गुप्ता    🟡           🔴                      🔴   जहरीला पदार्थ खाने के बाद कानपुर में उपचार के दौरान तोड़ा दम। सुमेरपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के बिरखेड़ा गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक किसान की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई राजकुमार वर्मा ने बताया कि 32 वर्षीय जितेंद्र वर्मा के पास करीब ढाई बीघा जमीन थी, जिसे उन्होंने गिरवी रख दिया था। खेती से गुजारा न होने पर वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। तीन दिन पहले उनका ऑटो खराब हो गया था और उसे ठीक कराने के लिए पैसे नहीं थे। कई जगह मदद मांगने के बावजूद सहायता न मिलने पर उन्होंने गुरुवार सुबह कथित रूप से सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी...

किशोरी से छेड़खानी का आरोप, युवक गिरफ्तार

Image
                    🔴           🟡     अजय  कुमार गुप्ता    🟡           🔴                      मुस्करा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई की शाम घर लौटते समय गांव के ही 18 वर्षीय युवक दीपू ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। 30 जुलाई को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

राठ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 48 घंटे में ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, आरोपी युवक ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार

Image
                    🔴           🟡     अजय  कुमार गुप्ता    🟡           🔴                      राठ (हमीरपुर)। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चोरी की घटना का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के बम्हौरी बेलदारन निवासी हरिसिंह पाल ने 29 जुलाई को कोतवाली राठ में तहरीर देकर बताया था कि उनका महिंद्रा 265 डीआई लाल रंग का ट्रैक्टर, जो सिकंदरपुरा-चरखारी रोड स्थित उनके किराये के मकान के बाहर खड़ा था, अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सुरागरसी के दौरान पुलिस ने पवन यादव (19) निवासी ग्राम लिधौरा थाना मझगवां को पनवाड़ी रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप के आगे से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धाराओं ...

कैथा किसान हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

Image
                    🔴           🟡     अजय  कुमार गुप्ता    🟡           🔴                      🔴  हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी। राठ (हमीरपुर)। कैथा गांव में किसान वीरपाल राजपूत की हत्या के मामले में राठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को कैथा निवासी 55 वर्षीय वीरपाल राजपूत पर पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल वीरपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र विपिन राजपूत की तहरीर पर द्रगसिंह, रोहित, मोहित, कमलेश राजपूत और कृष्णपाल के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी नि...

मृत घोषित महिला 17 घंटे बाद जीवित हुई, परिवार में मचा हड़कंप

Image
                      🔴           🟡     रूपाली श्रीवास्तव     🟡           🔴                      आगरा। एक हैरान करने वाली घटना में मृत घोषित की गई 65 वर्षीय महिला 17 घंटे बाद जीवित हो उठीं। जैसे ही उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, उन्होंने अचानक दामाद का हाथ पकड़ लिया और कहा कि वह जीवित हैं। यह दृश्य देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, यह मामला चिकित्सकीय जांच का विषय है और महिला की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।       

पत्थर कारोबारी के घर छापा, 15 किलो सोना व करोड़ों की नकदी बरामद

Image
                      🔴           🟡     रूपाली श्रीवास्तव     🟡           🔴                      बीरभूम (पश्चिम बंगाल)। पुलिस ने बुधवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पत्थर कारोबारी के घर छापा मारकर भारी मात्रा में सोना और नकदी बरामद की। छापेमारी के दौरान करीब 15 किलो सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 21.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 28.5 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बरामद संपत्ति के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।       

शटडाउन के दौरान लापरवाही, करंट से झुलसा लाइनमैन

Image
                      🔴           🟡     रूपाली श्रीवास्तव     🟡           🔴                      अयोध्या। बिजली विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि लाइनमैन सचिन तिवारी को शटडाउन बताकर खंभे पर चढ़ाया गया था, लेकिन इसी दौरान अचानक लाइन चालू हो गई। करंट लगने से वह नीचे गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि शरीर का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया। घायल लाइनमैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है, जबकि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।       

जिला अस्पताल से अपहृत किशोरी की हत्या, आरोपी सिपाही गिरफ्तार

Image
                      🔴           🟡     रूपाली श्रीवास्तव     🟡           🔴                      गोरखपुर। जिला अस्पताल से एक किशोरी के अपहरण के बाद हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी, जो पुलिसकर्मी बताया जा रहा है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को शव की तलाश है और इसके लिए 10 टीमें गठित की गई हैं। घटना के अनुसार, किशोरी अपनी बहन को खाना देने अस्पताल आई थी। लौटते समय पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। उसकी पहचान गाजीपुर निवासी अभिषेक यादव के रूप में हुई है, जो पूर्व में भी एक आपराधिक मामले में जेल जा चुका है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, साथ ही अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है।   ...

जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर सुविधा शुल्क का मामला, नया मोड़

Image
                      🔴           🟡     रूपाली श्रीवास्तव     🟡           🔴                      अयोध्या। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क लेने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। चावरढार के एक आवेदक ने बीडीओ को शपथ पत्र सौंपते हुए बताया कि उसने अपने परिचित मुन्ना लाल को कागजात देकर कार्य कराने के लिए 1600 रुपये ऑनलाइन दिए थे। शपथ पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मुन्ना लाल ने बाद में पूरी राशि वापस कर दी। मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया जारी है।       

अवैध तमंचे से धमकाने वाला 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Image
                      🔴           🟡     रूपाली श्रीवास्तव     🟡           🔴                      मथुरा। थाना मांट क्षेत्र में जमीन विवाद के दौरान अवैध तमंचा दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 70 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना 29 जुलाई की है, जब थाना क्षेत्र के गांव नगला मिल्क खंड डागोली में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष के बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर तमंचा निकालकर दूसरे पक्ष को डराने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के जरिए दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवा...

डीएम और एसपी ने ताम्बेश्वर मंदिर व ओम घाट का किया निरीक्षण

Image
                        🔴           🟡        आसिफ रजा      🟡           🔴                       🔴  श्रावण सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश। फतेहपुर। श्रावण मास के आगामी सोमवार और कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सबसे पहले कोतवाली क्षेत्र स्थित श्री ताम्बेश्वर सिद्धपीठ मंदिर पहुंचकर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों की सतर्कता का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने हुसैनगंज क्षेत्र स्थित ओम घाट का भ्रमण कर घाट की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की ...

जल संरक्षण, सीपीआर प्रशिक्षण व औषधि वितरण अभियान आयोजित

Image
                        🔴           🟡        आसिफ रजा      🟡           🔴                       फतेहपुर। “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” के भाव को आत्मसात करते हुए दिनांक 30 जुलाई 2026 को प्रातः 8 बजे मार्तण्ड विद्यालय इंटर कॉलेज, चुरियानी (सामियाना) में जल संरक्षण जागरूकता महाभियान, सीपीआर प्रशिक्षण एवं होमियोपैथिक औषधि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व आरोग्य भारती के पर्यावरण प्रमुख (कानपुर प्रांत), चेयरमैन फतेहपुर एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। डॉ. अनुराग ने छात्रों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताते हुए वाटर बेल लगाने, आरओ के व्यर्थ जल का ...

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सामूहिक विदाई समारोह अब 2 अगस्त को

Image
                       🔴           🟡       जी0 के0 खरे        🟡           🔴                       कानपुर। कानपुर नगर के विभिन्न राजकीय कार्यालयों से 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का सामूहिक विदाई समारोह अब 2 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर नगर के अध्यक्ष बी.एल. गुलाबिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम एसोसिएशन के कार्यालय (179, होरा कछार, एडवांस स्कूल के सामने, जीटी रोड हाईवे) पर आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान करना गर्व की बात है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पेंशनर्स एकत्र होकर अपने साथियों को सम्मानपूर्वक विदाई देंगे।       

लखनऊ में गैलेक्सी एसेंस की दो दिवसीय लग्ज़री इत्र प्रदर्शनी का भव्य समापन

Image
                       🔴           🟡       जी0 के0 खरे        🟡           🔴                       लखनऊ। राजधानी के प्रतिष्ठित पंचसितारा होटल हयात रीजेंसी में प्रीमियम फ्रेगरेंस ब्रांड ‘गैलेक्सी एसेंस’ की दो दिवसीय लग्ज़री इत्र प्रदर्शनी का भव्य समापन हुआ। प्रदर्शनी में शहर के गणमान्य नागरिकों, उद्योग व व्यापार जगत के प्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों, सामाजिक हस्तियों तथा बड़ी संख्या में इत्र प्रेमियों ने भाग लेकर विभिन्न प्रीमियम सुगंधों का अनुभव किया। गैलेक्सी एसेंस के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिलाल नक़वी ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य केवल इत्र बेचना नहीं, बल्कि लोगों को ऐसी विशिष्ट सुगंधों से परिचित कराना है जो उनकी पहचान बन सकें। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के समन्वय से तैयार किए गए इत्र अपनी दीर्घकालिक खुशबू, आकर्षक पैकेजिंग और उत्कृष्ट गुणवत्ता के कारण त...

नवयुवक दल युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार व विकास हेतु करेगा संघर्ष: भरत कात्यायन

Image
                       🔴           🟡       जी0 के0 खरे        🟡           🔴                       🔴  यूपी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता। लखनऊ, 30 जुलाई 2026, नवयुवक दल के अध्यक्ष भरत कात्यायन ने कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए युवाओं का शोषण कर रहे हैं। ऐसे में नवयुवक दल युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और समग्र विकास के मुद्दों पर संघर्ष करेगा। यूपी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जाति, पंथ और धर्म के नाम पर युवाओं को विभाजित कर राजनीतिक लाभ उठाया जा रहा है। नवयुवक दल ऐसे भटके हुए युवाओं को एक मंच प्रदान करेगा, जहां से वे अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठा सकें। उन्होंने देश में रोजगार से जुड़े वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे यह स्पष्ट होगा कि कुल युवाओं में कितनों को रोजगार या स्वरो...

अपराध पर जीरो टॉलरेंस हमारी प्राथमिकता - कमिश्नर पीयूष मोर्डिया

Image
                     🟡           🔴     गणेश  प्रसा द  द्विवेदी     🔴           🟡                      प्रयागराज। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष मोर्डिया ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज का कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि जनपद में अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी। कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित त्रिवेणी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की तथा बाद में पत्रकारों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शहर की स्थिति के बारे में जानकारी ली और मीडिया के माध्यम से अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की नीति के अनुरूप किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ितों की एफआईआर दर्ज करना और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना प्राथमिकता में शामिल है। कमिश्नर ने कहा कि प्रयाग...

त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर विधायक दीपक पटेल ने जताया शोक

Image
                     🟡           🔴     गणेश  प्रसा द  द्विवेदी     🔴           🟡                      प्रयागराज। फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने दक्षिणी कोटवा निवासी श्री उमेश तिवारी के सुपुत्र श्री चंचल त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सूचना प्राप्त होते ही विधायक उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों को इस दुखद घड़ी में धैर्य रखने का संबल देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसी क्रम में विधायक ने लीलापुर निवासी पूर्व प्रधानाचार्य पंडित कमलाकांत पाण्डेय के निधन पर भी उनके आवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर पार्षद अरुण कुमार मिश्रा (पिंटू नेता), प्रधान आदित्य सिंह, भूपेन्द्र पांडेय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थि...

संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर रथ व कलश का भव्य स्वागत

Image
                    🔴           🟡     अजय  कुमार गुप्ता    🟡           🔴                      हमीरपुर। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के शुभारंभ के अवसर पर वाराणसी से चला रथ एवं पावन कलश जनपद की सीमा पर पहुंचा, जहां भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया। यमुना पुल पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, जिला महामंत्री नरवेंद्र सिंह, लक्ष्मी रतन साहू, मुकेश प्रजापति, जिला मंत्री ओमेश सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, साधना सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता, भानु निषाद, योगेंद्र दीक्षित, लाल रणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ रथ का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने संत रविदास जी के चरणों में नमन करते हुए उनके बताए मार...

माटीकला जागरूकता शिविर में स्वरोजगार व आधुनिक तकनीकों की दी गई जानकारी

Image
                    🔴           🟡     अजय  कुमार गुप्ता    🟡           🔴                      हमीरपुर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को विकासखंड सुमेरपुर के ग्राम दरियापुर (प्रजापति बाहुल्य क्षेत्र) में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय द्वारा माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पारंपरिक माटीकला व्यवसाय से जुड़े कारीगरों को आधुनिक तकनीकों, विभागीय योजनाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माटीकला बोर्ड के मंडल अध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित, जिला कार्यसमिति सदस्य विनय मिश्रा, सुनील कुमार त्रिवेदी तथा ग्राम प्रधान आशाराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की...

अमन गुप्ता का ‘महिला युवा संवाद-2026’ के लिए चयन, जिले में खुशी

Image
                    🔴           🟡     अजय  कुमार गुप्ता    🟡           🔴                      मौदहा (हमीरपुर)। बिवांर थाना क्षेत्र के युवा प्रतिनिधि अमन गुप्ता का चयन हरियाणा विधानसभा, चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित “महिला युवा संवाद-2026” कार्यक्रम के लिए हुआ है। इस राष्ट्रीय मंच पर वह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, नीति-निर्माण में उनकी सहभागिता बढ़ाने तथा विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। देशभर से चयनित युवा इसमें भाग लेकर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं विकास संबंधी विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। अमन गुप्ता के चयन से जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय युवाओं, सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कार्यक्रम ...

राठ में प्रतिबंधित गुटखे का धंधा जारी, कार्रवाई न होने से उठे सवाल

Image
                    🔴           🟡     अजय  कुमार गुप्ता    🟡           🔴                      राठ (हमीरपुर)। शासन स्तर पर प्रतिबंध और सख्ती के दावों के बावजूद राठ कस्बे में प्रतिबंधित तंबाकूयुक्त गुटखे का कारोबार बेखौफ जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार में खुलेआम गुटखा बेचा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित गुटखे की खेप रोजाना सुबह एक नीले रंग की वैन सहित अन्य वाहनों के जरिए कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचाई जाती है। इसके बाद विभिन्न दुकानों पर इसकी आपूर्ति कर दी जाती है। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से जहां सरकारी आदेशों की अवहेलना हो रही है, वहीं युवाओं की सेहत पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। गुटखे की बढ़ती खपत से कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।...

बीच सड़क ससुर-दामाद में मारपीट, वीडियो वायरल; दामाद पर मुकदमा दर्ज

Image
                    🔴           🟡     अजय  कुमार गुप्ता    🟡           🔴                      कुरारा (हमीरपुर)। कुरारा थाना क्षेत्र के चकोठी गांव में ससुर और दामाद के बीच बीच सड़क हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार दामाद रवि अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट की, जिसमें ससुर घायल हो गए। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना 27 जुलाई की है। इस संबंध में चकोठी निवासी लाला भाई कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उनके दामाद रवि पुत्र रमाकांत, निवासी ग्राम छानी अहीर, थाना सिरसाकलार (जालौन) ने उनके और उनके पुत्रों के साथ मारपीट की। कुरारा थाना पुलिस ने तहरीर के आधा...

कांग्रेस नेता महेंद्र प्रताप सिंह ‘मंटू’ को श्रद्धांजलि, शोकसभा आयोजित

Image
                     🟡           🔴     गणेश  प्रसा द  द्विवेदी     🔴           🟡                      प्रयागराज (झूंसी)। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी गंगापार के जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ‘मंटू’ (62) के निधन पर झूंसी स्थित कांग्रेस कार्यालय (वारसी मार्केट) में शोकसभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता कैंफ वारसी, पूर्व जिला महासचिव, ने की। शोकसभा में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के राजनीतिक व सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें समर्पित, कर्मठ और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध कांग्रेसी बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। सभा में प्रदेश महासचिव रामकिशुन पटेल, प्रदेश सचिव संजय तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष (गंगापार)...