आर्थिक तंगी से परेशान किसान की मौत

                  🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

🔴  जहरीला पदार्थ खाने के बाद कानपुर में उपचार के दौरान तोड़ा दम।

सुमेरपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के बिरखेड़ा गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक किसान की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक के भाई राजकुमार वर्मा ने बताया कि 32 वर्षीय जितेंद्र वर्मा के पास करीब ढाई बीघा जमीन थी, जिसे उन्होंने गिरवी रख दिया था। खेती से गुजारा न होने पर वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।


तीन दिन पहले उनका ऑटो खराब हो गया था और उसे ठीक कराने के लिए पैसे नहीं थे। कई जगह मदद मांगने के बावजूद सहायता न मिलने पर उन्होंने गुरुवार सुबह कथित रूप से सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।

कानपुर में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी ज्योति और तीन बेटे शुभम, सुभाष व अर्पित को छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कानपुर में कराया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद