पेंशनर्स का धरना समाप्त, स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराया परीक्षण
🔴 🟡 जी0 के0 खरे 🟡 🔴 🟡 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन दिए जाने के बाद धरना समाप्त। कानपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनर्स को शामिल किए जाने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ओराकछार, नारामऊ स्थित एसोसिएशन कार्यालय परिसर में चल रहा धरना बुधवार को सुबह 11 बजे समाप्त हुआ। एसोसिएशन की ओर से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया। इसके पश्चात धरना स्थल पर अमेरा हॉस्पिटल, गीतानगर की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पेंशनर्स का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक जांच और उपचार के संबंध में चिकित्सकीय सलाह दी। शिवि...