घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम बेरी निवासी एक युवक की घर के बाहर बंधी भैंस अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम बेरी निवासी इन्द्रपाल पुत्र जागेश्वर पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर की रात वह परिवार सहित घर में सो रहा था। सुबह करीब चार बजे जब उसने देखा तो घर के बाहर बंधी उसकी भैंस गायब थी। काफी तलाश करने के बावजूद भैंस का कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comments
Post a Comment