रक्तदान महादान, एक रक्तदान से बचाई जा सकती हैं चार जिंदगियां : डॉ. अनुराग
🔴 🟡 राजा अवस्थी 🟡 🔴
🔴 शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती एवं विश्व हृदय दिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर।
कानपुर। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती एवं विश्व हृदय दिवस के अवसर पर तथा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा माह के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में आर.एस. एक्सेल इंग्लिश अकादमी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक मयूर गुप्ता उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, विद्यालय प्रबंधक एवं रेडक्रास चेयरमैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर में 6 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जबकि 15 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। रक्तदान करने वालों में विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राहत अली, अनुपम बाजपेई, मनीष कुमार, जितेंद्र एवं मनोज आदि शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं रेडक्रास चेयरमैन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रेडक्रास चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान महादान है। स्वस्थ व्यक्ति नियमित अंतराल पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। एक रक्तदान से चार जिंदगियों को बचाने में मदद मिल सकती है।
उन्होंने लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
शिविर में जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र से चिकित्साधिकारी डॉ. डी.के. वर्मा, टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ल, लैब टेक्नीशियन अखिलेश कुमार, लैब सहायक नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार एवं सुलभ श्रीवास्तव सहित इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के आजीवन सदस्य उमेश कुमार एवं सुरेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।







Comments
Post a Comment