डेंगू से बचाव को लेकर पनी मोहल्ले में जागरूकता अभियान

                      🔴       🟡    राजा अवस्थी   🟡       🔴                     

फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद एवं द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में बुधवार को पनी मोहल्ले में डेंगू बचाव एवं जागरूकता महाभियान चलाया गया।


इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान प्राथमिक विद्यालय पनी प्रथम के 45 तथा प्राथमिक विद्यालय पनी द्वितीय के 38, कुल 83 बच्चों को डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया गया।


डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का ध्यान रखकर अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने पीने के पानी को उबालकर पीने तथा आसपास कहीं भी पानी जमा न होने देने की अपील की, क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छरों के पनपने की संभावना रहती है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या मेराज बानो, चित्रांगदा सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने आयोजित की गोष्ठी।