आपदा राहत राशि को लेकर ग्रामीणों की शिकायत

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

🔴 कच्चे मकानों के नुकसान के सर्वे में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत।

कुरारा, हमीरपुर। विकासखंड क्षेत्र के जखेला गांव के ग्रामीणों ने अत्यधिक बारिश के कारण गिरे कच्चे मकानों के नुकसान का आकलन करने पहुंचे लेखपाल पर सर्वे में अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।

जखेला गांव निवासी मुखिया, लल्लू, कमलेश, रामवती, भगवानदीन, रामकली, रामआसरे, पुष्पेंद्र, राहुल यादव आदि ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण उनके कच्चे मकान गिर गए हैं। आरोप है कि नुकसान का सर्वे कर रहे लेखपाल द्वारा अपात्र लोगों के नाम आपदा राहत राशि के लिए दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि जिन लोगों के मकानों को अधिक नुकसान हुआ है, उनके नाम सूची में शामिल नहीं किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे वास्तविक रूप से प्रभावित लोगों में परेशानी और नाराजगी है। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर पात्र लोगों को नियमानुसार आपदा राहत राशि दिलाए जाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने आयोजित की गोष्ठी।