प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद

                                           जी0 के0 खरे                                        

कानपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर नगर के अध्यक्ष बी.एल. गुलाबिया तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने संयुक्त बयान में बताया कि प्रदेश के आह्वान पर 29 नवम्बर को पूरे प्रदेश में पेंशनर्स द्वारा कैंडल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनर्स को पूर्व की भांति लाभ दिए जाने की मांग की गई थी।


मांगों पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर 15 दिसम्बर को प्रदेशभर में पेंशनर्स ने धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारियों के माध्यम से सौंपा।

पेंशनर्स के व्यापक आंदोलन को देखते हुए सरकार ने संज्ञान लिया है। वित्त मंत्री द्वारा 17 दिसम्बर को पेंशन दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेंशनर्स की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा उनके निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।

वित्त मंत्री द्वारा जारी पत्र से पेंशनर्स में सरकार द्वारा समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है, जिससे पेंशनर्स में हर्ष का माहौल है।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग