राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

                                           जी0 के0 खरे                                          

कानपुर,

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पांडु नगर, कानपुर में 8 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड (लखनऊ एवं पंतनगर प्लांट) प्रतिभाग करेगी।

कंपनी द्वारा अप्रेंटिसशिप ट्रेनी तथा टेम्परेरी वर्कमैन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों में वे युवक-युवतियां शामिल हैं जो आईटीआई उत्तीर्ण हैं या फाइनल ईयर की परीक्षा दे चुके अथवा अपीयरिंग हैं।

अप्रेंटिसशिप ट्रेनी पद हेतु अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तथा टेम्परेरी वर्कमैन पद हेतु 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को —

अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के रूप में लगभग ₹13,480 प्रतिमाह स्टाइपेंड।

और टेम्परेरी वर्कमैन के रूप में ₹14,827 से ₹17,500 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को मेडिकल इंश्योरेंस, ट्रांसपोर्टेशन, यूनिफॉर्म, कैंटीन, शू, PPE किट, अटेंडेंस अवार्ड सहित कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई पांडु नगर, कानपुर के सी.ओ.ई. भवन स्थित प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस सेल में संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क व्यक्ति — प्लेसमेंट अप्रेंटिस प्रभारी अमित दीक्षित एवं विवेक शुक्ला।

      

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे