भाजपा गंगापार की संगठनात्मक बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गंगापार जिला कार्यालय में बुधवार को संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्ययोजनाओं तथा विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला प्रभारी अशोक मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान ने उनका स्वागत किया। अशोक मिश्रा ने पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव एवं वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और बूथ स्तर तक संगठन की गतिविधियां बढ़ाने पर बल दिया।
जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि बैठक में फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, फूलपुर विधायक दीपक पटेल सहित जिला पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी तथा पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Comments
Post a Comment