जिला प्रभारी ने विधायक एवं पूर्व सांसद से की शिष्टाचार भेंट
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
🔴 भाजपा गंगापार प्रभारी अशोक मिश्र ने विधायक और पूर्व सांसद से की भेंट।
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त जिला गंगापार प्रभारी अशोक मिश्र ने बुधवार को फूलपुर विधायक दीपक पटेल के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी के अनुसार, मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
विधायक दीपक पटेल एवं पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने नवनियुक्त जिला प्रभारी अशोक मिश्र का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्टी के कई स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment