पोषण आहार के प्रति ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को किया जागरूक
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कम्हरिया में ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान के तत्वावधान में पोषण आहार जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के जिला समन्वयक सुशील कुमार ने पोषण आहार से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों को स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रखने के लिए दैनिक आहार में आवश्यक पोषक तत्वों का शामिल होना बेहद जरूरी है।
फील्ड ऑफिसर पंकज कुमार ने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों तथा मजदूर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। जन साथी रजिया बानो ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से उनका लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।


Comments
Post a Comment