कोटेदारों ने बकाया लाभांश भुगतान की मांग उठाई
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
प्रयागराज। वर्ष 2021 की बकाया धनराशि और बोरी के भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी एवं डिप्टी आरएमओ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित भुगतान दशहरा से पहले कराने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से वर्ष 2021 में लंबित लाभांश का भुगतान कराने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने संबंधित विपणन निरीक्षक को बैंक स्टेटमेंट निकलवाकर नवंबर 2021 की बकाया धनराशि का भुगतान कराने के निर्देश दिए।
जिला पूर्ति अधिकारी की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने एआरओ संतोष कुमार सोनी से भी मुलाकात कर त्योहार से पहले लंबित लाभांश का भुगतान कराने की मांग की। एआरओ ने भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री बसंत लाल सरोज, जिला उपाध्यक्ष राजकरण सिंह व रामलला मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष कौशलेश सिंह, चाका ब्लॉक अध्यक्ष रामसूरत सिंह, शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सरदार सिंह, राजू केसरवानी, अवधेश मिश्रा, सौरभ केसरवानी, गुलाब शंकर, रामबाबू केसरवानी, लवकुश कुमार पाल, नितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment