एक दिवसीय रोजगार मेले में 290 अभ्यर्थियों का चयन

                      🔴       🟡    जी0 के0 खरे    🟡       🔴                     

कानपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला कार्यकारी समिति उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के मार्गदर्शन तथा मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर नगर द्वारा सोमवार को संस्कार लॉन, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, एच-ब्लॉक, किदवई नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।


रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष आनंद परिहार, दुर्गेश, मनीष मिश्रा, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) आलोक सिंह, उप निदेशक सेवायोजन कानपुर एवं लखनऊ मंडल त्रिभुवन सिंह तथा सहायक निदेशक सेवायोजन कानपुर मंडल उज्ज्वल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि महेश त्रिवेदी ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित ऐसे रोजगार मेलों से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं।

विशिष्ट अतिथि शिवराम सिंह ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अभ्यर्थियों को अपने कौशल को और बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

उप निदेशक सेवायोजन त्रिभुवन सिंह ने सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित रोजगार संगम पोर्टल, सेवामित्र एवं पोर्टल पर उपलब्ध विदेशी रोजगार संबंधी रिक्तियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों को शिक्षा पूरी करने के दौरान ही रोजगार के अवसर उपलब्ध करा दिए जाएं तो इससे राष्ट्र, समाज और शिक्षा—तीनों को लाभ होगा।

सहायक निदेशक सेवायोजन उज्ज्वल कुमार सिंह ने सेवायोजन पोर्टल की उपयोगिता एवं आउटसोर्सिंग भर्ती के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभाग प्रयासरत है।

रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा 657 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। इनमें से 290 अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षिक योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर 10,000 से 30,000 रुपये प्रतिमाह वेतन पर शॉर्टलिस्ट किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

      

Comments

Popular posts from this blog

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने आयोजित की गोष्ठी।