पेंशनर्स का धरना समाप्त, स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराया परीक्षण

                      🔴       🟡    जी0 के0 खरे    🟡       🔴                     

🟡 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन दिए जाने के बाद धरना समाप्त।

कानपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनर्स को शामिल किए जाने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ओराकछार, नारामऊ स्थित एसोसिएशन कार्यालय परिसर में चल रहा धरना बुधवार को सुबह 11 बजे समाप्त हुआ।

एसोसिएशन की ओर से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया। इसके पश्चात धरना स्थल पर अमे‍रा हॉस्पिटल, गीतानगर की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पेंशनर्स का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक जांच और उपचार के संबंध में चिकित्सकीय सलाह दी। शिविर में सैकड़ों पेंशनर्स ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित पेंशनर्स को नशामुक्ति अभियान के तहत नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार मिश्रा का जन्मदिन भी पेंशनर्स ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम में बी.एल. गुलाबिया, दीनदयाल यादव, हरिशंकर सिंह, राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, रविन्द्र कुमार मधुर, सुनील सुमन, बेचे लाल कुशवाहा, सरदार इन्द्रजीत सिंह गिल, वी.एन. पाल, रमाकांत वर्मा, दुर्गा प्रसाद अनुरागी, राकेश कुमार तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, संतोष त्रिपाठी, श्रीमती विमला मिश्रा, शाहनाज खान सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने आयोजित की गोष्ठी।