फूलपुर के 250 पत्रकार सम्मानित, पवन द्विवेदी ने कहा—निडर होकर करें पत्रकारिता

                   🟡       🔴  गणेश प्रसाद द्विवेदी  🔴       🟡                   

🔴  पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं - पवन द्विवेदी 

🟡 पत्रकारों को सम्मानित करने का अवसर मिलना गौरव की बात है - पवन द्विवेदी

 🔴 जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया प्रयागराज के जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी भी बेहतर पत्रकारिता के लिए सम्मानित ।


हनुमानगंज। सृष्टि गार्डन में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के करीब 250 पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन समाजवादी नेता एवं फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे पवन द्विवेदी की ओर से किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए पवन द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। धूप हो या बारिश, पत्रकार समाचार संकलन के लिए घटनास्थल तक पहुंचते हैं और कई बार निजी साधनों से जानकारी जुटाकर उसे जनता तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज शासन-प्रशासन और समाज तक पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने पत्रकारों से निडर होकर पत्रकारिता करने का आह्वान किया। पवन द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारों को सरकार की ओर से आर्थिक सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो पत्रकारों को सरकार की ओर से आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

समारोह के दौरान पवन द्विवेदी ने भाजपा सरकार पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश और प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सम्मानित करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय विभिन्न पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रयागराज जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी, जफरुल हसन, संतोष शुक्ला, शशांक प्रजापति, राजेश यादव, अमरजीत यादव, महेंद्र कुशवाहा, पावस सिंह, नन्हे सिंह, नंदलाल गुप्ता, पवन पटेल, समाया, सैयदा के रहमान, गुड्डू, कमलेश, प्रमोद, मनीष यादव, इरफान और वीरेंद्र सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे। अंत में आयोजक की ओर से सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

      

Comments

Popular posts from this blog

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने आयोजित की गोष्ठी।