त्रिलोकीपुर में 276 बच्चों को डेंगू से बचाव की जानकारी

                      🔴       🟡    राजा अवस्थी   🟡       🔴                     

फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद तथा द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में सोमवार को त्रिलोकीपुर में डेंगू बचाव एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।


इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर के 81, उच्च प्राथमिक विद्यालय के 97 तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 98, कुल 276 बच्चों को डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता के संबंध में जानकारी दी।


इस दौरान बच्चों को होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण भी किया गया।


डॉ. अनुराग ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति विशेष रूप से जागरूक करते हुए कहा कि आसपास साफ-सफाई रखने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने पीने के पानी को उबालकर पीने तथा घर एवं आसपास कहीं भी पानी जमा न होने देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि रुके हुए पानी में मच्छरों के पनपने की संभावना रहती है।


इस अवसर पर प्रधानाचार्या रुचिका सिंह, सुनीता देवी, क्षमा तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा प्रबंध समिति सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने आयोजित की गोष्ठी।