प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के बाद दारोगा बने मोहित वर्मा, सभासद प्रतिनिधि ने किया सम्मानित

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

हमीरपुर। मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास की मिसाल पेश करते हुए मोहित वर्मा ने वर्ष 2024 से 2026 के बीच करीब 15 प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। इनमें रेलवे एनटीपीसी, सीआरपीएफ एचसी मिनिस्ट्रियल, एसएससी सीजीएल-2024 (प्री), दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस कांस्टेबल तथा यूपी एसआई समेत विभिन्न महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं।


यूपी एसआई परीक्षा में सफलता हासिल कर दारोगा बनने पर सभासद प्रतिनिधि जसवंत सिंह निषाद मोहित वर्मा के आवास पहुंचे। उन्होंने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया और मुंह मीठा कराया। साथ ही संविधान की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया तथा दारोगा बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जसवंत सिंह निषाद ने कहा कि मोहित वर्मा ने वर्ष 2024 से 2026 के बीच करीब 15 प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। उनकी यह उपलब्धि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने मोहित वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह दारोगा के रूप में ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने आयोजित की गोष्ठी।