राज्यसभा चुनाव को लेकर 25 नामों की चर्चा
🔴 🟡 एड0 आर0 के0 पाण्डेय 🟡 🔴
लखनऊ। राज्यसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा में संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भाजपा की ओर से केंद्रीय नेतृत्व को 25 नाम भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के अनुसार संभावित नामों में राजवीर सिंह राजू भैया, बीएल वर्मा, कुमार विश्वास, हरीश द्विवेदी, सुब्रत पाठक, त्र्यंबक त्रिपाठी, दुर्विजय शाक्य, सुरेश राणा, गीता शाक्य, रेखा वर्मा, प्रियंका रावत, कौशल किशोर, स्मृति ईरानी, कामेश्वर सिंह, दिलीप पटेल, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, ममतेश शाक्य, रमापति राम त्रिपाठी, संजीव बालियान, सत्यपाल सिंह, हरदीप सिंह पुरी, बृजलाल, रामशंकर कठेरिया और प्रकाश पाल के नाम बताए जा रहे हैं।
पार्टी स्तर पर अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाना है। ऐसे में आधिकारिक घोषणा के बाद ही नामों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Comments
Post a Comment