होलागढ़ ब्लॉक सभागार में धूमधाम से मना ‘आंगन मिलन उत्सव’
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
🔴 सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन।
होलागढ़ (प्रयागराज)। विधानसभा फाफामऊ के होलागढ़ स्थित ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन उत्सव’ का आयोजन किया गया। अभियान 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राधाकांत शुक्ला सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment