अमन गुप्ता का ‘महिला युवा संवाद-2026’ के लिए चयन, जिले में खुशी
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
मौदहा (हमीरपुर)। बिवांर थाना क्षेत्र के युवा प्रतिनिधि अमन गुप्ता का चयन हरियाणा विधानसभा, चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित “महिला युवा संवाद-2026” कार्यक्रम के लिए हुआ है। इस राष्ट्रीय मंच पर वह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, नीति-निर्माण में उनकी सहभागिता बढ़ाने तथा विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। देशभर से चयनित युवा इसमें भाग लेकर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं विकास संबंधी विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
अमन गुप्ता के चयन से जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय युवाओं, सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
कार्यक्रम का आयोजन 31 जुलाई 2026 को हरियाणा विधानसभा, चंडीगढ़ में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अमन गुप्ता इससे पूर्व लखनऊ विधानसभा में आयोजित “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट” में भी भाग लेकर अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दे चुके हैं।


Comments
Post a Comment