जिला अस्पताल से अपहृत किशोरी की हत्या, आरोपी सिपाही गिरफ्तार
🔴 🟡 रूपाली श्रीवास्तव 🟡 🔴
गोरखपुर। जिला अस्पताल से एक किशोरी के अपहरण के बाद हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी, जो पुलिसकर्मी बताया जा रहा है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को शव की तलाश है और इसके लिए 10 टीमें गठित की गई हैं।
घटना के अनुसार, किशोरी अपनी बहन को खाना देने अस्पताल आई थी। लौटते समय पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। उसकी पहचान गाजीपुर निवासी अभिषेक यादव के रूप में हुई है, जो पूर्व में भी एक आपराधिक मामले में जेल जा चुका है।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, साथ ही अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है।

Comments
Post a Comment