संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर रथ व कलश का भव्य स्वागत
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
हमीरपुर। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के शुभारंभ के अवसर पर वाराणसी से चला रथ एवं पावन कलश जनपद की सीमा पर पहुंचा, जहां भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया।
यमुना पुल पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, जिला महामंत्री नरवेंद्र सिंह, लक्ष्मी रतन साहू, मुकेश प्रजापति, जिला मंत्री ओमेश सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, साधना सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता, भानु निषाद, योगेंद्र दीक्षित, लाल रणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ रथ का स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने संत रविदास जी के चरणों में नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्वागत समारोह के दौरान पूरा क्षेत्र संत रविदास के जयकारों से गूंज उठा।


Comments
Post a Comment