कैथा किसान हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

                  🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

🔴 हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

राठ (हमीरपुर)। कैथा गांव में किसान वीरपाल राजपूत की हत्या के मामले में राठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।


पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को कैथा निवासी 55 वर्षीय वीरपाल राजपूत पर पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल वीरपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र विपिन राजपूत की तहरीर पर द्रगसिंह, रोहित, मोहित, कमलेश राजपूत और कृष्णपाल के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को वांछित आरोपी द्रगसिंह (58) निवासी कैथा को सदर नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद