बीच सड़क ससुर-दामाद में मारपीट, वीडियो वायरल; दामाद पर मुकदमा दर्ज

                  🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

कुरारा (हमीरपुर)। कुरारा थाना क्षेत्र के चकोठी गांव में ससुर और दामाद के बीच बीच सड़क हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार दामाद रवि अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट की, जिसमें ससुर घायल हो गए। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना 27 जुलाई की है। इस संबंध में चकोठी निवासी लाला भाई कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उनके दामाद रवि पुत्र रमाकांत, निवासी ग्राम छानी अहीर, थाना सिरसाकलार (जालौन) ने उनके और उनके पुत्रों के साथ मारपीट की।

कुरारा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दामाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद