शीतलपुर में विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, निःशुल्क सहायता की दी जानकारी
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विकासखंड कुरारा की ग्राम पंचायत शीतलपुर में विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विधिक हेल्पलाइन 15100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
यह शिविर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन तथा सचिव वंदना अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता शिवबरन सेन ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, नालसा की योजनाओं तथा नागरिकों के विधिक अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं तथा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क कर विधिक परामर्श ले सकते हैं। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया और प्राधिकरण द्वारा संचालित सेवाओं की सराहना की।


Comments
Post a Comment