डीएम और एसपी ने ताम्बेश्वर मंदिर व ओम घाट का किया निरीक्षण

                      🔴       🟡     आसिफ रजा    🟡       🔴                    

🔴 श्रावण सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

फतेहपुर। श्रावण मास के आगामी सोमवार और कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


अधिकारियों ने सबसे पहले कोतवाली क्षेत्र स्थित श्री ताम्बेश्वर सिद्धपीठ मंदिर पहुंचकर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों की सतर्कता का निरीक्षण किया।


इसके उपरांत उन्होंने हुसैनगंज क्षेत्र स्थित ओम घाट का भ्रमण कर घाट की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की।


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जलाभिषेक एवं दर्शन-पूजन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम सदर, ईओ नगर पालिका, शहर कोतवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद