राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
कुरारा (हमीरपुर)। स्थानीय विकासखंड सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषयक ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पंचायत रिसोर्स सेंटर, महोबा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्रबंधक प्राची गुप्ता ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए ‘पाई डेटा’ के महत्व तथा ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण में उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षक देवेंद्र अरजरिया ने प्रतिभागियों को सतत विकास लक्ष्य (SDGs) तथा संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की 13 चरणों की प्रक्रिया को समझाते हुए योजनाओं के सहभागी दृष्टिकोण पर बल दिया।
प्रशिक्षक किरन मैडम ने ग्राम सभा की भूमिका, ब्लॉक एवं जिला पंचायत विकास योजना तथा पीआरईएसएचजी अभिसरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक सहित अन्य कर्मियों ने सहभागिता की।


Comments
Post a Comment