कांग्रेस नेता महेंद्र प्रताप सिंह ‘मंटू’ को श्रद्धांजलि, शोकसभा आयोजित
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
प्रयागराज (झूंसी)। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी गंगापार के जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ‘मंटू’ (62) के निधन पर झूंसी स्थित कांग्रेस कार्यालय (वारसी मार्केट) में शोकसभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता कैंफ वारसी, पूर्व जिला महासचिव, ने की।
शोकसभा में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के राजनीतिक व सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें समर्पित, कर्मठ और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध कांग्रेसी बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
सभा में प्रदेश महासचिव रामकिशुन पटेल, प्रदेश सचिव संजय तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष (गंगापार) सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष रईस अहमद, ओमप्रकाश तिवारी, राहुल तिवारी, एहतेशाम अहमद, मनोज पासी, महबूब आलम, नसीम हाशमी, राकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment