शटडाउन के दौरान लापरवाही, करंट से झुलसा लाइनमैन
🔴 🟡 रूपाली श्रीवास्तव 🟡 🔴
अयोध्या। बिजली विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया।
बताया जा रहा है कि लाइनमैन सचिन तिवारी को शटडाउन बताकर खंभे पर चढ़ाया गया था, लेकिन इसी दौरान अचानक लाइन चालू हो गई। करंट लगने से वह नीचे गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि शरीर का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया।
घायल लाइनमैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है, जबकि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Comments
Post a Comment