लखनऊ में गैलेक्सी एसेंस की दो दिवसीय लग्ज़री इत्र प्रदर्शनी का भव्य समापन
🔴 🟡 जी0 के0 खरे 🟡 🔴
लखनऊ।
राजधानी के प्रतिष्ठित पंचसितारा होटल हयात रीजेंसी में प्रीमियम फ्रेगरेंस ब्रांड ‘गैलेक्सी एसेंस’ की दो दिवसीय लग्ज़री इत्र प्रदर्शनी का भव्य समापन हुआ। प्रदर्शनी में शहर के गणमान्य नागरिकों, उद्योग व व्यापार जगत के प्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों, सामाजिक हस्तियों तथा बड़ी संख्या में इत्र प्रेमियों ने भाग लेकर विभिन्न प्रीमियम सुगंधों का अनुभव किया।
गैलेक्सी एसेंस के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिलाल नक़वी ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य केवल इत्र बेचना नहीं, बल्कि लोगों को ऐसी विशिष्ट सुगंधों से परिचित कराना है जो उनकी पहचान बन सकें। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के समन्वय से तैयार किए गए इत्र अपनी दीर्घकालिक खुशबू, आकर्षक पैकेजिंग और उत्कृष्ट गुणवत्ता के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
प्रदर्शनी में ‘जेड (Jade)’, ‘नॉयर ऊद (Noir Oud)’, ‘एलिक्सिर (Elixir)’ और ‘महक (Mehak)’ सहित कई प्रीमियम कलेक्शन को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। आगंतुकों को प्रत्येक सुगंध की विशेषताओं और निर्माण प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
बिलाल नक़वी ने बताया कि यह आयोजन ग्राहकों एवं व्यापारिक सहयोगियों से संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। उन्होंने भविष्य में देश के विभिन्न शहरों में भी ऐसी प्रदर्शनियों के आयोजन की योजना की जानकारी दी।
इस अवसर पर महक नक़वी ने बताया कि बिलाल नक़वी अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा तथा कैंसर पीड़ितों की सहायता पर व्यय करते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. ईशा इंतजार आबिदी, फखरुल हसन ‘चाँद’, अब्दुल वहीद, परवेज़ अख्तर, प्रदीप सिंह, आलोक निगम, आसिफ रिंकू, उमंग गुप्ता, सामी अब्बास, राशिद साहब तथा वरिष्ठ पत्रकार सय्यद इक़बाल सहित कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment