नवयुवक दल युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार व विकास हेतु करेगा संघर्ष: भरत कात्यायन

                     🔴       🟡    जी0 के0 खरे    🟡       🔴                    

🔴 यूपी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता।

लखनऊ, 30 जुलाई 2026,

नवयुवक दल के अध्यक्ष भरत कात्यायन ने कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए युवाओं का शोषण कर रहे हैं। ऐसे में नवयुवक दल युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और समग्र विकास के मुद्दों पर संघर्ष करेगा।


यूपी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जाति, पंथ और धर्म के नाम पर युवाओं को विभाजित कर राजनीतिक लाभ उठाया जा रहा है। नवयुवक दल ऐसे भटके हुए युवाओं को एक मंच प्रदान करेगा, जहां से वे अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठा सकें।

उन्होंने देश में रोजगार से जुड़े वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे यह स्पष्ट होगा कि कुल युवाओं में कितनों को रोजगार या स्वरोजगार प्राप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि नवयुवक दल पूरी तरह युवाओं के नेतृत्व में कार्य करेगा और किसी के इशारे पर नहीं चलेगा।

प्रेसवार्ता में दल के महामंत्री विन्ध्यवासिनी श्री सानंद तथा प्रदेश मंत्री नितेश दीपक खेर भी उपस्थित रहे।

इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए सर्वेश कुमार सिंह को प्रदेश प्रभारी, अनुग्रह नारायण सिंह को प्रदेश महामंत्री एवं रणनीतिक प्रभारी, अमित श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी, संतोष सिंह चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष, नातीत तिवारी सिंह को प्रदेश महामंत्री तथा विनय खंडेलवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद