जल संरक्षण, सीपीआर प्रशिक्षण व औषधि वितरण अभियान आयोजित
🔴 🟡 आसिफ रजा 🟡 🔴
फतेहपुर। “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” के भाव को आत्मसात करते हुए दिनांक 30 जुलाई 2026 को प्रातः 8 बजे मार्तण्ड विद्यालय इंटर कॉलेज, चुरियानी (सामियाना) में जल संरक्षण जागरूकता महाभियान, सीपीआर प्रशिक्षण एवं होमियोपैथिक औषधि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व आरोग्य भारती के पर्यावरण प्रमुख (कानपुर प्रांत), चेयरमैन फतेहपुर एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।
डॉ. अनुराग ने छात्रों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताते हुए वाटर बेल लगाने, आरओ के व्यर्थ जल का पुनः उपयोग करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
इसके साथ ही उन्होंने सीपीआर प्रशिक्षण देते हुए बताया कि एक वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति के हृदय गति रुकने पर प्रति मिनट 120 बार छाती पर दबाव और 8 बार सांस देना जीवनरक्षक सिद्ध हो सकता है, जबकि एक वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए 60 बार दबाव व 8 बार सांस देना आवश्यक होता है।
कार्यक्रम के अंत में 515 विद्यार्थियों को बरसात में होने वाली बीमारियों से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु होमियोपैथिक औषधि वितरित की गई। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए भोजन से पूर्व एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सोमदेव सिंह, शिक्षक जितेंद्र सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, रजत साहू एवं प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।







Comments
Post a Comment