त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर विधायक दीपक पटेल ने जताया शोक

                   🟡       🔴  गणेश प्रसा द्विवेदी  🔴       🟡                   

प्रयागराज। फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने दक्षिणी कोटवा निवासी श्री उमेश तिवारी के सुपुत्र श्री चंचल त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सूचना प्राप्त होते ही विधायक उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने परिजनों को इस दुखद घड़ी में धैर्य रखने का संबल देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इसी क्रम में विधायक ने लीलापुर निवासी पूर्व प्रधानाचार्य पंडित कमलाकांत पाण्डेय के निधन पर भी उनके आवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर पार्षद अरुण कुमार मिश्रा (पिंटू नेता), प्रधान आदित्य सिंह, भूपेन्द्र पांडेय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद