अवैध तमंचे से धमकाने वाला 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

                    🔴       🟡  रूपाली श्रीवास्तव  🟡       🔴                   

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र में जमीन विवाद के दौरान अवैध तमंचा दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 70 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

घटना 29 जुलाई की है, जब थाना क्षेत्र के गांव नगला मिल्क खंड डागोली में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष के बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर तमंचा निकालकर दूसरे पक्ष को डराने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के जरिए दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद