किशोरी से छेड़खानी का आरोप, युवक गिरफ्तार
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
मुस्करा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई की शाम घर लौटते समय गांव के ही 18 वर्षीय युवक दीपू ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। 30 जुलाई को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments
Post a Comment