अपराध पर जीरो टॉलरेंस हमारी प्राथमिकता - कमिश्नर पीयूष मोर्डिया

                   🟡       🔴  गणेश प्रसा द्विवेदी  🔴       🟡                   

प्रयागराज। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष मोर्डिया ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज का कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि जनपद में अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी।

कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित त्रिवेणी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की तथा बाद में पत्रकारों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शहर की स्थिति के बारे में जानकारी ली और मीडिया के माध्यम से अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की नीति के अनुरूप किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ितों की एफआईआर दर्ज करना और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना प्राथमिकता में शामिल है।

कमिश्नर ने कहा कि प्रयागराज में पुलिसिंग व्यवस्था पहले से बेहतर है, जिसे तकनीक के उपयोग और टीमवर्क के माध्यम से और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरा जा सके।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद