पत्थर कारोबारी के घर छापा, 15 किलो सोना व करोड़ों की नकदी बरामद
🔴 🟡 रूपाली श्रीवास्तव 🟡 🔴
बीरभूम (पश्चिम बंगाल)। पुलिस ने बुधवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पत्थर कारोबारी के घर छापा मारकर भारी मात्रा में सोना और नकदी बरामद की।
छापेमारी के दौरान करीब 15 किलो सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 21.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 28.5 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी भी मिली है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और बरामद संपत्ति के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

Comments
Post a Comment