स्वच्छताग्रहियों को हीटवेव से बचाव के लिए वितरित की गई दवाएं व मास्क।

                      🔴       🟡    राजा अवस्थी   🟡       🔴                     

हमीरपुर, 30 मई। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती एवं दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में शुक्रवार को हीटवेव बचाव जागरूकता महाभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य एवं चेयरमैन, फतेहपुर तथा आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।

नगरपालिका के स्वच्छताग्रहियों के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस अभियान में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने भोजन से पूर्व एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोने, हीटवेव से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय सिर को टोपी या कपड़े से ढंकने, पर्याप्त मात्रा में पानी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने तथा मसालेदार एवं खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी।

फोटो कैप्शन:-




नगरपालिका के स्वच्छताग्रहियों को हीटवेव से बचाव संबंधी जानकारी देते एवं दवाइयों तथा मास्क का वितरण करते डॉ. अनुराग श्रीवास्तव।

इस अवसर पर नगरपालिका के विभिन्न वार्डों के स्वच्छताग्राहियों, सुपरवाइजरों, कर्मचारियों एवं वाहन चालकों सहित लगभग 200 लोगों को हीटवेव से बचाव एवं संक्रमण नियंत्रण में सहायक होम्योपैथिक औषधियां तथा मास्क वितरित किए गए। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि सभी वार्डों के स्वच्छताग्राहियों को चरणबद्ध तरीके से औषधियां एवं मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में नगरपालिका के एसएसआई राकेश कुमार गौड़, डीपीएम संजय सिंह, कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार, आजीवन सदस्य राजा सिंह, उमेश कुमार, मोहम्मद अहमद, सुरेश कुमार श्रीवास्तव तथा हिमांशु श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे