एनबीडब्ल्यू के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

हमीरपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी एवं वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजबहादुर (45) पुत्र दरबारी निवासी ग्राम चन्दौलीतीर हेलापुर, थाना कोतवाली नगर है। उसके विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस टीम ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की तथा न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाकांत शुक्ला, कांस्टेबल राहुल और आरक्षी अनुज दुबे शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे