हैंडपंप रिबोर में फर्जी भुगतान का आरोप, जांच की मांग

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

सरीला (हमीरपुर)। सरीला विकासखंड की ग्राम पंचायत हरसुंडी में हैंडपंप मरम्मत एवं रिबोर के नाम पर कथित फर्जी भुगतान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।


ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुटी आश्रम परिसर में स्थित एक हैंडपंप, जो पहले से सुचारु रूप से संचालित था, उसे अभिलेखों में खराब दर्शाकर दो बार रिबोर कराया जाना दिखाया गया तथा इसके नाम पर भुगतान भी कर दिया गया। उनका कहना है कि संबंधित हैंडपंप लगातार उपयोग में रहा है, इसलिए रिबोर कार्य और भुगतान पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं, हरसुंडी मजरा डेरा में कई हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो पंचायत स्तर पर हुई संभावित वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार एवं खंड विकास अधिकारी पी.डी. गुप्ता से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे