पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

🔴 चिकासी पुलिस की कार्रवाई।

सरीला (हमीरपुर)। चिकासी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार 21 मई को एक व्यक्ति ने थाना चिकासी में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को रवि कुमार पुत्र संतोष निवासी ग्राम अररिया थाना सहायल जनपद औरैया बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिकासी पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूर्यभान सिंह एवं कांस्टेबल संदीप यादव शामिल रहे।

थाना पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद