तेज रफ्तार कार का कहर।

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

🔴 सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग की मौत, खड़ी कार और बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त।

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कस्बे में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने सड़क किनारे बैठे एक बुजुर्ग को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि बिजली का पोल भी टूट गया।


जानकारी के अनुसार रहमानिया इंटर कॉलेज के पास रात करीब 2:35 बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकराई और फिर घर के बाहर खड़ी ब्रेजा कार में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ब्रेजा कार के परखच्चे उड़ गए तथा पास में लगा बिजली पोल भी टूट गया। अर्टिगा कार के एयरबैग भी खुल गए।

हादसे में सड़क किनारे बैठे 60 वर्षीय अरशद मोहम्मद उर्फ बाबू पुत्र मुस्ताक मोहम्मद निवासी हुसैनगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी मौदहा और बाद में जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक शराब के नशे में था। पुलिस जांच में चालक की पहचान मोहम्मद आबिर पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी हुसैनिया थाना मौदहा के रूप में हुई है। आरोपी कांग्रेस सेवादल नेता का पुत्र बताया जा रहा है।

थाना मौदहा पुलिस ने आरोपी चालक और वाहन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार पंचायतनामा, पोस्टमार्टम एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद