विश्व शांति एवं युद्ध समाप्ति के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान ने की प्रार्थना सभा।

                     🔴       🟡    जी0 के0 खरे    🟡       🔴                    

कानपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नवीन नगर शाखा की ओर से विश्व शांति एवं युद्ध समाप्ति के लिए आर्यनगर में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति स्वर्गीय प्रो. सर्वज्ञ सिंह कटियार के पुत्र रितेश कटियार के आवास पर सेंटर इंचार्ज बीके अर्चना दीदी के नेतृत्व में हुआ।


सभा में विश्वभर में जारी संघर्ष एवं अशांति पर चर्चा करते हुए बीके अर्चना दीदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध की परिस्थितियों के कारण भारत में भी महंगाई तेजी से बढ़ रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए आध्यात्मिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने परमपिता परमेश्वर से अमेरिका एवं ईरान सहित विश्व के विभिन्न देशों में शांति स्थापित होने की प्रार्थना की।

सभा में बीके अर्चना दीदी, बीके रितेश, बीके राजेन्द्र, बीके राम सेवक, बीके रमेश, स्वर्णा बहन, अल्का, संतोषी चौरसिया, रिंकू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे